Friday, April 04, 2014

Sankalp Bhaarat ka is baar - Ab Ki Baar Modi Sarkar :-)



विकास प्रगति के पथ पर, सर करें हम समृद्धि शिखर,

हम सब की अब यही पुकार, अब की बार मोदी सरकार

महंगाई की लूट मार, या झूठे वादों, धृष्टता का

भारत माँ अब सहे न भार, अब की बार मोदी सरकार



अन्य देश के द्वेषभाव मिटें, भारत सीमा रहे सुरक्षित

गौरव बढे, मान और शोभा, वीर सैनिक हों प्रतिष्ठित

शान्ति स्थापित, निर्भय निश्चिंत मनसे मैत्रीभाव बढे,

शक्ति सामर्थ्य का जयकार, अब की बार मोदी सरकार



गर्व हमें है मातृभूमि पर, प्रथम कर्तव्य देश प्रति;

यह सही राह दिखलाकर लाये तुम लाखो में सन्मति

बांटने वाले भ्रष्ट विरोधी मत को किया है नासार

कौन कर सकता इंकार?  अब की बार मोदी सरकार



निस्पृहता साक्षीभाव से सेवा का दृढ़ संकल्प लिया

एक पुकार इन की आयी तो जनता ने प्रतिसाद दिया

लाखो लोगों की भरमार, करती हर्ष से जयजयकार

स्वर गूंजा, गायें नर नार, अब की बार मोदी सरकार



कर्मयोग में रत अहर्निश, संतो गुरुओं के मिले आशिष

सर्व धर्म समभाव ही सार, कमल खिलेगा यह निर्धार,

हमें गर्व है तुम पर, आगे बढ़ो साथ हमे लेकर...मिला है

कोटि कोटि मत का पुरस्कार, अब की बार मोदी सरकार